डांसर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक हुआ है | इसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया | अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है | बताया जा रहा है कि अब रेमो की हालत स्थिर है |
खबर है कि रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया | बताया जा रहा है कि रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया | रेमो के साथ उनकी पत्नी लिजेल हैं |
इस खबर की पुष्टि बॉलीवुड के कोरियोग्राफर और रेमो के सीनियर अहमद खान ने एक न्यूज चैनल से की है | रेमो खुद अहमद के साथ 6 सालों तक काम कर चुके हैं | उन्होंने कई फिल्मों में अहमद खान को असिस्ट किया था | रेमो और अहमद दोनों ही एक दूसरे के काफी करीब हैं |
रेमो डिसूजा इंडस्ट्री के जाने माने कोरियोग्राफर हैं और उनके अस्पताल में भर्ती होते ही बॉलीवुड की कई हस्तियां उनकी हालत पूछने अस्पताल पहुंचती नजर आईं | निर्देशक और कोरिेयोग्राफर अहमद खान अपनी पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे | वहीं रेमो के साथ लंबे समय से जुड़े रहे डांसर धर्मेश, एक्टर आमिर अली भी अस्पताल के बाहर नजर आए |
रेमा डिसूजा प्रसिद्ध कोरियोग्राफर हैं और ‘एबीसीडी’, ‘एबीसीडी 2’, ‘फ्लाइंग जट’ जैसी कई फिल्में बना चुके हैं. रेमो कई रिएलिटी डांस शो के जज भी रहे हैं | सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ का निर्देशक भी रेमो डिसूजा ने ही किया था |
More Stories
ITI Exam 2021: आईटीआई की ऑनलाइन परीक्षा आज से, पहले चरण में 13520 छात्र देंगे परीक्षा
भारतीय सेना में अधिकारी बनने का है मौका, वेबिनार से पाएं सभी सवालों के जवाब
किशोर बियाणी को जनवरी अंत तक फ्यूचर कारोबार के सामान्य होने की उम्मीद